Monday, October 19th, 2026

Nokia ने घटाई दमदार बैटरी और क्वाड कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 

 नई दिल्ली  
स्मार्टफ़ोन कंपनी नोकिया ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Nokia 5.3 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। Nokia 5.3 स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है और कंपनी ने इसके दोनों ही वेरिएंट की कीमतों में 1000 रुपये तक की कटौती की है। नोकिया का यह फ़ोन पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था।
 
नोकिया के इन स्मार्टफोन के दाम कम होने के बाद फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये का हो गया है, जो पहले 13,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा था। वहीं 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये का हो गया है, जो पहले 15,499 रुपये की कीमत पर मिल रहा था। दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गई हैं। इस स्मार्टफोन को यूजर्स Cyan, Sand और Charcoal रंग में खरीद सकते हैं। 

 

#Nokia

Source : Agency

पाठको की राय